नैनीताल जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल होते दिख रहे हैं। वह लगातार अलग अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज उन्होंने काठगोदाम - भद्यूनी मोटर मार्ग क्षेत्र के पास स्थित शीतलाहाट जलस्रोत का अधिकारियों संग मुआयना किया। इसके लिए डीएम साहब दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में एक किलोमीटर चढ़ई चढ़कर जलस्रोत तक पहुँचे।
जलस्रोत पर बने टैंक से स्थानीय गांवों में जलापूर्ति की जानी है जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा ने मौके पर ही पेयजल आपूर्ति हेतु खनिज फाउंडेशन निधि से 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। इसके लिए क्षेत्र की जनता ने उनका आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment